देश की ख़बरें
Monday, 08 December 2025
8–13 दिसंबर तक कई राज्यों में बंद होंगे स्कूल, क्या आपके जिले में भी असर?
Monday, 08 December 2025
बंकिम दा नहीं, बंकिम बाबू बोलिए, TMC सांसद ने PM मोदी को टोका...आखिर बंगाली में 'दा' और 'बाबू' में क्या फर्क होता है
लोकसभा में वंदे मातरम के 150 वर्ष पूरे होने पर विशेष चर्चा के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने गीत की ऐतिहासिक भूमिका और स्वतंत्रता संग्राम में उसके योगदान पर प्रकाश डाला. बंकिमचंद्र को “बंकिम दा” कहने पर सौगत रॉय ने आपत्ति जताई, जिसे प्रधानमंत्री ने सम्मानपूर्वक स्वीकार किया.
Monday, 08 December 2025
लखनऊ एयरपोर्ट पर हार्ट अटैक से शक्स की हुई मौत , परिवार ने उठाए गंभीर सवाल
चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर लगातार उड़ानें रद्द होने से 46 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गयी।परिजनों ने एयरपोर्ट अथॉरिटी पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि समय पर मेडिकल सहायता मिल जाती, तो अनूप की जान बच सकती थी.
Monday, 08 December 2025
बंकिम दा नहीं, बंकिम बाबू कहिए....लोकसभा में भाषण के दौरान TMC सांसद ने PM मोदी को टोका
संसद में वंदे मातरम की 150वीं वर्षगांठ पर विशेष चर्चा हुई, जिसकी शुरुआत प्रधानमंत्री मोदी ने की. बंकिम चंद्र को “बंकिम दा” कहने पर सौगत रॉय ने आपत्ति जताई, जिसके बाद प्रधानमंत्री ने सम्मानपूर्वक “बंकिम बाबू” कहा. मोदी ने वंदे मातरम को स्वतंत्रता संग्राम की प्रेरणा बताया और कहा कि यह गीत राष्ट्रीय एकता का प्रतीक है, जो 2047 के विकास संकल्प को मजबूती देता है.
Monday, 08 December 2025
अंग्रेजों की बांटो-राज करो नीति को इस गीत ने तोड़ा... लोकसभा में ‘वंदे मातरम्’ के 150वीं वर्षगांठ पर बोले प्रधानमंत्री
वंदे मातरम् की 150वीं वर्षगांठ प्रधानमंत्री ने लोकसभा में कहा कि अंग्रेजों को अच्छी तरह पता था कि अगर बंगाल को तोड़ दिया, तो पूरा हिंदुस्तान अपने आप बिखर जाएगा. इसलिए 1905 में उन्होंने बंगाल का विभाजन कर डाला. लेकिन उस काले दौर में भी एक गीत था जो चट्टान बनकर खड़ा हो गया. वो गीत था ‘वंदे मातरम्’! जब-जब अंग्रेजों ने मां भारती के टुकड़े करने की कोशिश की, तब-तब बंगाल की गलियों से गूंजा ये स्वर पूरे देश में आग की तरह फैल गया और आजादी की लौ को और भड़का दिया.
Monday, 08 December 2025
लोकसभा में वंदे मातरम पर पीएम मोदी के भाषण से दूर रहे राहुल और प्रियंका गांधी, बीजेपी ने बोला हमला
लोकसभा में वंदे मातरम की 150वीं वर्षगांठ पर हुई चर्चा में राहुल और प्रियंका की अनुपस्थिति पर भाजपा ने हमला बोला. पीएम मोदी ने कांग्रेस के ऐतिहासिक निर्णयों, नेहरू की चिट्ठी और आपातकाल का उल्लेख करते हुए वंदे मातरम के महत्व पर जोर दिया.
Monday, 08 December 2025
कांग्रेस ने वंदे मातरम के टुकड़े-टुकड़े किए: पीएम मोदी बोले- जिन्ना से सहमत थे नेहरू
लोकसभा में वंदे मातरम के 150 वर्ष पर पीएम मोदी ने कांग्रेस और नेहरू पर दोहरे रवैये का आरोप लगाया, जिन्ना विवाद और आपातकाल का जिक्र किया. उन्होंने कहा कि वंदे मातरम स्वतंत्रता संघर्ष की प्रेरणा और राष्ट्रीय चेतना का प्रतीक है.
Monday, 08 December 2025
5 रुपये जुर्माने से लेकर फांसी तक का सफर...‘वंदे मातरम’ 150 साल पूरे, आजादी की लड़ाई में कैसे बना अमर गीत?
हमारा राष्ट्रीय गीत 'वंदे मातरम' को आज पूरे 150 साल हो गए. कल्पना कीजिए, 1875 में बंकिमचंद्र चट्टोपाध्याय ने अपनी मशहूर किताब 'आनंदमठ' में ये दो पंक्तियां लिखी थीं 'वंदे मातरम, वंदे मातरम'. बस यही दो शब्द थे, जो बाद में पूरे देश की नस-नस में दौड़ने लगे. क्रांतिकारियों की जुबान पर चढ़ गया ये गीत.
Monday, 08 December 2025
वंदे मातरम के 100 साल पर देश को इमरजेंसी में झौंक दिया- पीएम मोदी का कांग्रेस पर बड़ा हमला
लोकसभा में वंदे मातरम के 150 वर्ष पूरे होने पर विशेष चर्चा हुई, जिसमें पीएम मोदी ने स्वतंत्रता आंदोलन में गीत की भूमिका और कांग्रेस पर निशाना साधा. यह बहस राष्ट्रीय प्रतीकों के महत्व और इतिहास पर विचार की याद दिलाती है.
Monday, 08 December 2025
राष्ट्रगान क्यों नहीं बन सका वंदे मातरम? संविधान सभा में हुई थी जमकर बहस, जानें क्या थी नेहरू और राजेंद्र प्रसाद की राय
वंदे मातरम, 1876 में रचित राष्ट्रीय गीत, स्वतंत्रता आंदोलन की प्रेरणा बना पर धार्मिक आपत्तियों के कारण राष्ट्रगान नहीं बन सका. संविधान सभा ने 1950 में जन गण मन को राष्ट्रगान और वंदे मातरम को समान सम्मान के साथ राष्ट्रगीत घोषित किया.